संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। यात्रियों की सुविधा के लिए भुज-दिल्ली सराय-भुज द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 20983, भुज-दिल्ली सराय द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 2 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को भुज से 17.00 बजे रवाना होकर बुधवार व शनिवार को जयपुर स्टेशन पर 06.50 बजे आगमन व 07.00 बजे प्रस्थान कर 12.20 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20984, दिल्ली सराय-भुज द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 2 अगस्त से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को दिल्ली सराय से 15.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 19.20 बजे आगमन व 19.30 बजे प्रस्थान कर गुरूवार व रविवार को 11.30 बजे भुज पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अंजार, गांधीधाम, भचाउ, भाभर, भीलडी, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, अलवर, रेवाडी, गुड़गांव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाडी में 01 फर्स्ट एसी, 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पेट्रीकार, 01 गार्ड एवं 01 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें होगें।