फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंचा

Thu, 19 Nov 2026 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बुधवार को सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया गया। मौसम में बदलाव के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का आंकड़ा भी उपलब्ध कराया गया है। तापमान में गिरावट से रात के समय ठंड बढ़ गई है।
दूसरी ओर जिले में वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा है। बुधवार को अधिकतम एक्यूआई 232 दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को यह 137 था। दो दिनों में एक्यूआई में 95 अंकों की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें