फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की शहादत से ही हम स्वतंत्र जीवन जी रहे : अनिल यादव

Sat, 04 Jul 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
केएलपी कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र में परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
कुंड। गांव बटोडी में ऑपरेशन ब्लू स्टार 1984 के शहीद सूबेदार होशियार सिंह यादव की 42वीं पुण्यतिथि मनाई गई। ग्राम पंचायत ने उनकी याद में बने पार्क व स्मृति स्थल पर शहीदी समारोह आयोजित किया। पूर्व प्राचार्य बहादुर सिंह शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण से यज्ञ करवाया।
विज्ञापन

शहीद के पुत्र व शहीद होशियार सिंह यादव स्मृति मंच के अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि शहीदों की शहादत से ही हम स्वतंत्र जीवन जी रहे हैं। अहीरवाल क्षेत्र के रणबांकुरों के सैन्य योगदान को गौरवशाली बताते हुए कहा कि उनके पिता ने 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार में अमृतसर, पंजाब में अपना जीवन बलिदान किया था।
उन्होंने शहीदों के स्मृति स्थलों के उत्थान और बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। नरेश यादव ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण और प्राचीन संस्कृति अपनाने का मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नेशनल कैडेट कॉप्स के छात्रों का मार्च पास्ट था। उन्होंने आकर्षक ढंग से सलामी पेश करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद की वीरांगना चंद्रकला यादव और स्मृति मंच ने गांव के छात्रों व एनसीसी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सरपंच उगंता यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें