रेवाड़ी। दो दिवसीय सत्संग एवं स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन 12 और 13 जुलाई को पंजाबी भवन में होगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षाविद, समाजसेवी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। समापन पर भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। सत्संग शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। इस दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज प्रवचन देंगे। 13 जुलाई को सत्संग के साथ एक विशेष निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं सेवा शिविर भी लगाया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें की जाएंगी तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श भी दिया जाएगा। इस मौके पर लाल महाराज, देवानंद शास्त्री, रोहित सचदेवा, नवनीत सोनी, मनोज यादव, हरीश अरोड़ा, अमरजीत सिंह फोगाट, नरेश मुखियानी, उमेश कटारिया, विपिन ढींगरा, नवीन शर्मा मौजूद रहे।