फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव लिसान में तीन महीने से पानी की सप्लाई बंद, डीसी ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
समाधान शिविर में लोगों की जनसमस्याएं सुनते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय परिसर के सभागार में समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस दाैरान डीसी अभिषेक मीणा ने गांव लिसान में पीने के पानी की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गांव लिसान निवासी धर्मवीर ने शिकायत में बताया कि पिछले करीब तीन महीने से गांव के एक हिस्से में पानी की सप्लाई बंद पड़ी हुई है जिस कारण ग्रामीणों को दूर-दराज के इलाकों से पानी भरना पड़ता है।
डीसी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को तत्काल गांव लिसान में पानी की सप्लाई को शुरू करने के निर्देश दिए। गांव जाडरा निवासी पंकज ने बताया कि उनके गांव की प्रजापत धर्मशाला के समीप बिजली का एक पोल टूटा हुआ है। इस पोल पर हाईटेंशन केबल जुड़ी हुई है व कभी भी हादसा का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

डीसी ने बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता को यह पोल लगवाने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में बाल विकास विद्यालय कोनसीवास की प्रबंधक डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि उनके स्कूल के खेल मैदान में बिजली की हाईटेंशन केबल दबाई गई है जो निर्माण कार्य के दौरान उखड़ गई है।
इस केबल को विद्यालय की जमीन से हटवाने के लिए एक लाख रुपये की राशि जमा करवाई गई थी। अभी तक लाइन को हटाया नहीं गया है। डीसी ने बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली की केबल को जमीन में कितनी गहराई तक दबाया जाता है, इसके नाॅर्म के अनुसार यहां कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, नगराधीश जितेंद्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. कृष्ण कुमार, नगर परिषद के अभियंता नरेश कुमार, वन विभाग से अनिल कुमार, मानव संसाधन विभाग से नीरज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें