फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रक में घुसी वैगनआर कार, चालक की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर निखरी के पास ट्रक चालक के अचानक लेन बदलने से एक वैगनआर कार ट्रक में घुस गई। हादसे में चालक कार के अंदर ही फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


नेशनल हाइवे पर एक ट्रक दिल्ली की ओर से आ रहा था। उसके पीछे एक वैगनआर कार चल रही थी। चालक ने ट्रक को अचानक अंतिम लेन की ओर मोड़ दिया, जिससे पीछे चल रही कार ट्रक में घुस गई। कार का चालक गाड़ी के अंदर ही फंस गया। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। इसी दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसी कार को लोगों की मदद से बाहर निकलवाया। तब तक कार चालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। गाड़ी में मिले कागजात के अनुसार मृतक की पहचान यूपी के लतीफपुर निवासी तेजपाल के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी, तो मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें