फोटो: 03रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में आयोजित सेमिनार में विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स के प्रति
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित किशनलाल पब्लिक कॉलेज के रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में शनिवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत एचआईवी जागरूकता अभियान के निमित्त एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने बताया कि एचआईवी के प्रति जागरूकता अभियान में नेशनल टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1097 और नैको एड्स एप बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। इसी कड़ी में रेड रिबन क्लब की प्रभारी डॉ. किरण बाला तथा डॉ. दिव्या ने एक ओर जहां सेमिनार में एचआईवी एड्स के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। वहीं, डॉ दिव्या ने नेशनल टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1097 तथा नैको एड्स एप के बारे में भी विस्तार से बताया।
केएलपी कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष ऊषा रुस्तगी ने समस्त रेड रिबन क्लब को इस आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर महाविद्यालय के टीचिंग स्टाफ के सदस्य डाॅ. मेघना शर्मा, गवर्नमेंट कॉलेज वूमेन रेवाड़ी से डॉ. सुनील कुमार, डॉ. विकास पोपली तथा नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।