फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिला बार एसोसिएशन में पांच पदों के लिए होगा मतदान

Fri, 03 Jan 2025 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 10मतदाता सूची का अवलोकन करते अधिवक्ता गण। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर गतिविधियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश के बाद संभावित प्रत्याशियों ने कोर्ट परिसर के आसपास अधिवक्ताओं को नए साल की बधाई देने के लिए होर्डिंग लगा दिए। दूसरी ओर, मतदाता सूची तैयार करने के लिए हलफनामा भी लिए गए। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए सभी अधिवक्ता मतदाताओं से शपथ पत्र लिया जा रहा है। इसके लिए एडवोकेट चरण सिंह सभी अधिवक्ता से शपथ पत्र ले रहे हैं। इस बार चुनाव में पांच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए सभी अधिवक्ताओं से 10 जनवरी तक अपना चंदा शुल्क क्लियर करने एवं शपथ पत्र देने के लिए कहा गया है। इसके बाद से ही अंतिम मतदाता सूची तैयार कर ली जाएगी। मतदाताओं के नाम के लिए पुरानी मतदाता सूची नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है। इस संबंध में किसी भी मतदाता को आपत्ति हो तो अपना नाम वह दर्ज करा सकते हैं, या नाम में कोई परिवर्तन है, तो वह भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं के शपथ पत्र देने के बाद ही प्रकाशित होगी सूची :

प्रधान विश्वामित्र ने बताया कि बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के तय कार्यक्रम के अनुसार ही जिला बार एसोसिएशन के चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। 3583 अधिवक्ता पंजीकृत हैं लेकिन मतदाता सूची अधिवक्ताओं के शपथ पत्र देने के बाद से ही अंतिम रूप से प्रकाशित की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस बार भी चुनाव ईवीएम मशीन द्वारा कराए जाएंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग को पत्र जारी कर ईवीएम से चुनाव कराने की मांग की गई है। इस बार चुनाव में पांच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें