रेवाड़ी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धामलावास में दो दिवसीय सातवीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में 100 मीटर लड़कों की दौड़ में इलेक्ट्रिकल ट्रेड के विशाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ऑटोमोबाइल ट्रेड के कुशाल द्वितीय और इलेक्ट्रिकल के गगन तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर लड़कों की रिले रेस में मैकेनिकल ट्रेड के मोहित, साहिल, पीयूष और हिमांशु की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एमएलटी ट्रेड के इंदरजीत, परवीन, सोमवीर और जतिन की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि इलेक्ट्रिकल ट्रेड के सूरज, हर्ष, लकी और विशाल तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 400 मीटर रिले रेस में कंप्यूटर ट्रेड की वंशिका और निशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमएलटी ट्रेड की प्रिया और रेनु की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि कंप्यूटर ट्रेड की साक्षी और श्वेता तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं 100 मीटर लड़कियों की दौड़ में एमएलटी ट्रेड की रेनु ने पहला स्थान प्राप्त किया।
कंप्यूटर ट्रेड की वंशिका दूसरे स्थान पर रहीं और एमएलटी की प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं।लड़कों की लंबी कूद प्रतियोगिता में एमएलटी ट्रेड के गगन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, इलेक्ट्रिकल ट्रेड के विशाल दूसरे स्थान पर रहे।
ऑटोमोबाइल ट्रेड के दीपक तीसरे स्थान पर रहे। विभागाध्यक्ष अमितेंद्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को हार के डर से खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से नहीं बचना चाहिए, बल्कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
खेल अधिकारी अनिल यादव ने कहा कि खेलों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और खेल भावना को बनाए रखना भी बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकुल कालरा रहे, जबकि कंसुनील यादव और अवधेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रेस प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के प्राचार्य विजय सिंह के निर्देशन और विभागाध्यक्ष रचना यादव के कुशल नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर मुकेश पुनिया, परमजीत यादव, पवित्रपाल यादव, खेल प्रभारी मनेंद्र यादव, रामानंद यादव रहे।