फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंवाली गांव के विपिन का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर पद पर चयन

विज्ञापन
विपिन
विज्ञापन
डहीना। गांव कंवाली के विपिन का चयन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के पद पर हुआ है। विपिन ने अपनी सफलता का श्रेय पिता रामकिशन और माता सुमन देवी को दिया है। उन्होंने बताया कि बी-टेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद इस पद के लिए लगातार मेहनत की थी जिसका परिणाम आज सामने आया है।
विज्ञापन

विपिन ने बताया कि उनके ताऊ के पुत्र कवीन्द्र पाल का चयन भी लगभग आठ वर्ष पहले इसी पद पर हुआ था। वर्तमान में कवीन्द्र पाल भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण मुख्यालय दिल्ली में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर बनने का लक्ष्य तय किया और कड़ी मेहनत से मुकाम हासिल किया।
विपिन की इस उपलब्धि पर डहीना ब्लॉक समिति चेयरमैन कर्णपाल, सरपंच शीलवती, वेदपाल, पूर्व सरपंच अमित, पूर्व सरपंच अजय यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें