रेवाड़ी। ततारपुर-इस्तमुरार स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ एनएमएमएस में चयनित छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा 9वीं में कार्तिक ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय और अंशुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 11वीं में कोमल प्रथम, अनीशा द्वितीय और मनीषा तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा एनएमएमएस परीक्षा में ऋत्विक व रुद्राक्ष के चयन पर विशेष रूप से सराहना की गई। प्राचार्य विनोद मेहता ने एनएमएमएस की तैयारी करवाने वाले शिक्षकों की प्रशंसा की। विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भाविका, मानसी, कंचन और जतिन को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच रामचन्द्र, एसएमसी प्रधान अंजलि व रसायन शास्त्र के प्रोफेसर मनुश्रेष्ठ बतौर विशिष्ट अतिथि, विज्ञान प्रवक्ता संजय, कृष्ण, रवि, प्रदीप, रचना, सुदेश मौजूद रहे।