फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव भगवानपुर में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताए

Tue, 15 Sep 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव भगवानपुर में युवाओं के बीच पहुंची पुलिस की जागरूकता टीम। स्त्रोत: पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने मंगलवार को गांव भगवानपुर में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। टीम ने ग्रामीणों से जिंदगी को हां, नशे को ना अभियान से जुड़ने और नशामुक्त रेवाड़ी बनाने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

एएसआई जितेंद्र ने बताया कि शामिल वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को पढ़ाई, खेल और अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
नशे का कारोबार या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई। इसके लिए हेल्पलाइन 1933 और आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने की जानकारी दी गई। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए। टीम ने ओटीपी और पासवर्ड जैसी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। अंत में ग्रामीणों ने नशे और साइबर अपराधों से दूर रहने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें