फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मुकेश कुमार का हुआ अभिनंदन

Tue, 15 Sep 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मुकेश कुमार को सम्मानित करते लोग। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रेवाड़ी। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मुकेश कुमार का अभिनंदन ग्राम पंचायत पीथड़ावास की ओर से आयोजित समारोह में किया गया। इस दौरान सरपंच अनीता शर्मा, पंच रविंद्र कुमार, रामप्रताप यादव और भीम सिंह सहित ग्रामीणों ने मुकेश कुमार का स्वागत किया। उन्हें पटका पहनाकर, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सरपंच अनीता शर्मा ने कहा कि मुकेश कुमार को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलना गांव के लिए गौरव की बात है। उन्होंने मेहनत, लगन और शिक्षण के प्रति समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। शिक्षक का सम्मान शिक्षा और संस्कारों का सम्मान है।
पंच रविंद्र कुमार ने कहा कि राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्षों की मेहनत और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण का परिणाम है। मुकेश कुमार ने गांव का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया है। उनकी उपलब्धि गांव की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में भवानी लाल, जगदीश प्रसाद, मोहित कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सम्मान से अभिभूत मुकेश कुमार ने ग्राम पंचायत और ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अपने गांव के लोगों से मिला सम्मान उनके लिए बेहद भावनात्मक और प्रेरणादायक है। भगवान श्रीराम का चित्र उन्हें सेवा, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें