फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खेल प्रतियोगिताओं में ग्रामीणों ने दिखाया दमखम

Sun, 29 Mar 2026 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। गांव धवाना स्थित बाबा नला वाला मंदिर प्रांगण में मेला, भंडारा तथा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और खिलाड़ियों ने भी अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मेले के दौरान आयोजित ओपन वालीबॉल स्मैशिंग प्रतियोगिता में आईटीबीपी-1 की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया जबकि आईटीबीपी-2 टीम उपविजेता रही। लांग जंप ओपन (लड़कों) में अभिषेक झुंझुनूं और प्रदीप गिगलाना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लड़कियों में अंतिम दुधवा और दिया विजेता रहीं।
हाई जंप ओपन प्रतियोगिता में प्रदीप गिगलाना और दीपांशु मंदोला ने जीत दर्ज की जबकि लड़कियों में अंतिम दुधवा और सुनीता लडान ने बाजी मारी। बुजुर्ग दौड़ में रामभक्त पाल्हावास और बचना नरवाना ने पहला स्थान प्राप्त कर सभी का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

गोला फेंक ओपन (लड़कियों) में सपना झज्जर विजेता रही जबकि 14 वर्ष आयु वर्ग में रक्षिता प्रथम और मानवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बैक थ्रो प्रतियोगिता में रवीना धवाना और मानवी ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 14 वर्ष आयु वर्ग (लड़कों) की वालीबॉल प्रतियोगिता में नारनौल की टीम विजेता रही जबकि धवाना की टीम उपविजेता बनी।
मेला कमेटी द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों और टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सरपंच बाबूलाल ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें