फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़े वाहनों को किए जब्त, 10 के किए चालान

विज्ञापन
नो एंट्री में खड़े वाहनों को उठवाती पुलिस और नगर परिषद के अधिकारी। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
नगर परिषद चेयरपर्सन व अधिकारियों की गांधीगीरी के बाद बुधवार को बाजार में खड़े वाहन चालकों व अतिक्रमणकारियों को उनकी सख्ती देखने को मिली। वहीं बाजार के दुकानदारों ने भी प्रशासन की कार्रवाई की प्रशंसा की हैं। इस दौरान नगर परिषद की टीम के द्वारा 10 अतिक्रमण करने वालों के चालान किए तथा पुलिस प्रशासन के द्वारा सड़क पर खड़े करने वाले के वाहन क्रेन से उठाकर उनके चालान किए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर के बाजार में त्यौहारी सीजन के चलते दुकानदारों द्वारा बाजारों में अतिक्रमण काफी बढ़ा दिया गया था। जिसके चलते बाजार से पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। सोमवार को नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव के नेतृत्व में नगर परिषद के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ बाजार का दौरा कर दुकानदारों से हाथ जोड़कर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की थी। लेकिन दुकानदारों पर उनकी अपील का कोई असर नहीं दिखा। बुधवार को नगर परिषद की ओर से बाजार में अतिक्रमण करने वाले 10 दुकानदारों के चालान किए तथा उनके सामान भी जब्त कर लिए गए तथा कई रेहड़ी भी जब्त कर ली गई। वहीं दुकानदारों ने भी चेयरपर्सन के समक्ष बाजार में चौपहिया वाहनों की एंट्री बैन करने की अपील की थी। पुलिस कर्मचारियों ने एसएचओं संजय कुमार के नेतृत्व पर सड़क पर खड़े कई वाहनों को क्रेन के द्वारा अपने कब्जे में लेकर उनके चालान किए। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी पुलिस की इस कार्यवाही की प्रशंसा की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें