गांव अल्लापुर के पास नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने एक कंपनी कर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल कंपनी कर्मी मोहित की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कापड़ीवास निवासी नितेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक दिसंबर की दोपहर वह धारूहेड़ा जा रहा था। इसी दौरान अल्लापुर कट के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मारी तथा मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल उत्तराखंड के जिला धपोलासेरा के बागेश्वर निवासी कंपनी कर्मी मोहित को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। उपचार के दौरान वहां उसकी मौत हो गई। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।