फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सचिवालय में जगह नहीं देने पर वसीका नवीस व टाइपिस्टों ने शुरू किया धरना

Tue, 25 Apr 2023 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। कस्बे स्थित सचिवालय में वसीका नवीस और टाइपिस्ट को जगह नहीं मिलने पर पुरानी तहसील में उन्होंने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। वसीका नवीस विजय कुमार ने बताया कि नई बिल्डिंग में सभी अधिकारी चले गए हैं। वसीका नवीस टाइपिस्ट और स्टांप विक्रेताओं के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण सभी लोगों ने पुरानी तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर से दो किलोमीटर नए भवन में लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर वे उपायुक्त, एसडीएम व तहसीलदार सहित अनेक अधिकारियों से मिल चुके हैं, परंतु उन्हें झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बैठने का स्थान दिया जाए या पुरानी तहसील में ही काम शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि 106 गांव के हजारों लोग का काम प्रभावित हो रहा है। जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इस अवसर पर विजय कुमार, टेकचंद, किशन कुमार, सुनील, विरा सतीजा, अरविंद, धर्म, भूपेंद्र, मनोज, सुनील, प्रकाश, राजेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें