उमेश अग्रवाल को बधाई देते गणमान्य लोग।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। राष्ट्रीय औद्योगिक संगठन का उत्तर भारत का प्रभारी नियुक्त होने पर गुरुग्राम के पूर्व विधायक एवं हरियाणा वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उमेश अग्रवाल का रेवाड़ी पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। मॉल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष बृज लाल गोयल ने की।
अपने संबोधन में उमेश अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज ने हर सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी की है। लेकिन राजनीति में बहुत आगे नहीं आ पाया है। ऐसे में इस पिछड़ेपन को दूर करने व राजनीति शक्ति के लिए वैश्य समाज के प्रत्येक घटक को एकता दिखानी होगी। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे हर पर्व को मिलजुलकर मनाएं। इस तरह के आयोजनों से आपसी प्रेम व सद्भावना बढ़ेगी। बैठक में वैश्य समाज के नवनिर्वाचित पार्षद, भूपेंद्र गुप्ता, राजेन्द्र सिंघल, मनीष गुप्ता व दीपक अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री दुर्गादत्त ने राज्य में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। जिला महामंत्री रिपु दमन गुप्ता ने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे समाज के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें। जिला अध्यक्ष ब्रिजलाल गोयल ने सभी का आभार जताते हुए समाज की एकता पर बल दिया। इस अवसर पर एडवोकेट मानसिंह गुप्ता, अशोक सोमानी, एनके गुप्ता, डीपी गर्ग, दलीप खंडेलवाल, रत्नेश बंसल, संदीप खंडेलवाल, राकेश गर्ग, अनिल रस्तोगी, तरुण गर्ग, महेंद्र गोयल व विनयशील गोयल सहित वैश्य समाज के गण्यमान्य लोग मौजूद थे।