फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से 18 वर्ष के 44 बच्चों को लगाए टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। हिंदू पब्लिक स्कूल बावल में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए कोराना टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर में बावल स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र से संदीप कुमार व कमलेश देवी की टीम ने स्कूल के 15 से 18 वर्ष के 44 बच्चों का टीकाकरण किया। स्कूल चेयरमैन मानसिंह राम ने बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कोराना महामारी से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है, इसलिए अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराएं। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर सुनीता देवी, प्रिंसिपल बलजीत सिंह, होशियार सिंह, शालू अदलखा, भतेरी देवी, अनु देवी, मीनाक्षी देवी, ईशा, हिमांशु, प्रिया, लक्षिता, मेघा, नीरज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, शहर के कंपनी बाग स्थित हरिसिंह पब्लिक स्कूल में 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए शिविर आयोजित किया गया। विद्यालय प्राचार्या सुप्रिया ने सभी बच्चों को वैक्सीन के लिए प्रेरित करते हुए उनके अंदर के डर को दूर किया। जिसके बाद छात्रों ने बेझिझक टीकाकरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें