फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहरी और ग्रामीण सफाई कर्मचारी संयुक्त रूप से चलाएंगे आंदोलन

Fri, 03 Oct 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के ग्रामीण और शहरी सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर निर्णायक आंदोलन चलाएंगे। नरेश शास्त्री की अध्यक्षता में 4 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती पर आयोजित होने वाले संयुक्त कन्वेंशन में इस आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान धनराज ने बताया कि 11 वषों में राज्य सरकार ने एक भी पक्की भर्ती नहीं की है। अलग-अलग विभागों में कई सफाई कर्मचारी और सीवरमैन 20 साल से कच्चे रूप में काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक स्थायी नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि 24 नवम्बर 2024 को मुख्यमंत्री ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 26,000 रुपये और शहरी सफाई कर्मचारियों को 27,000 रुपये वेतन देने की घोषणा की थी लेकिन 11 जून 2025 को उन्होंने केवल 2,100 रुपये बढ़ाने की घोषणा की जो सभी कर्मचारियों पर लागू नहीं हुई। यह बढ़ोतरी केवल निगम रोल पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए ही की गई है।सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांगें हैं कि सफाई कार्य में ठेका प्रथा समाप्त की जाए, 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की भर्ती की जाए, सभी कच्चे कर्मचारियों और सिवरमैन को बिना शर्त पक्का किया जाए और मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 26,000 और 27,000 रुपये मासिक वेतन सभी विभागों में लागू किया जाए।
विज्ञापन

सभी विभागों के सफाई कर्मचारी 4 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सुभाष चंद्र पार्क बड़ा तालाब में इकट्ठा होंगे। इस अवसर पर नगर पालिका इकाई के प्रधान पूर्ण चंद पिहाल, सुमित्रा धारूहेड़ा, इकाई प्रधान अनिल कुमार, मार्किट कमेटी के प्रधान राजकुमार ढिकाव, महेंद्र उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें