फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद भी तहसीलदार के नहीं मिलने पर किया हंगामा

विज्ञापन
कोसली तहसील परिसर में खड़े परेशान लोग। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
कोसली। कोसली तहसील में तहसीलदार व नायब तहसीलदार के अपने दफ्तरों में नहीं मिलने पर लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। कोसली तहसील में शुक्रवार को विभिन्न गांवों से आए लोग दोपहर 12 बजे तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तहसीलदार के कार्यालय में आते ही घंटों से इंतजार कर रहे लोगों की भीड़ कार्यालय में टूट पड़ी। आरोप है कि पुलिस बुलाने की धमकी के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सुरेहली से आए 80 वर्षीय हरिराम ने बताया कि कई दिनों से चक्कर काटने के बाद भी कार्यालयों में अधिकारी नहीं मिलते हैं। वहीं दिल्ली से आई एक वृद्ध महिला ने बताया कि उसका रजिस्ट्री करवाने के लिए टोकन बना कटा हुआ है। लेकिन यहां तीन घंटे बाद कह दिया गया कि आज काम नहीं होगा। वहीं भिवानी से आई निर्मला ने बताया कि वह अपनी जमीन की हुई रजिस्ट्री के बारे में कागज लेने के लिए एक सप्ताह से चक्कर लगा काट रही हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

क्या कहना है तहसीलदार का :
इस विषय में तहसीलदार जीतेंद्र ने कहा कि मैंने सारी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को भेज दी है। मीडिया के सामने मैं कुछ नहीं बोलूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें