फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन हत्याकांड: शराब पीकर दोस्तों के साथ हुई थी कहासुनी, एक ने हाथ पकड़े और दूसरे ने सिर पर किए पत्थर से वार..

Tue, 19 Aug 2025 05:07 PM IST
शाहिल शर्मा वाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी

सार

नवीन की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 
विज्ञापन
नवीन हत्या मामले में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव मनेठी निवासी नवीन की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी गांव मनेठी निवासी बिजेंद्र उर्फ एसपी व गोबिंद उर्फ बिंडा नवीन के ही दोस्त थे।17 अगस्त की रात को तीनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी कहीं जाने की बात कर रहे थे और नवीन मना कर रहा था।
विज्ञापन


पत्थर से किए सिर पर कई वार 

आपस में झगड़ा हुआ तो दोनों नवीन को मारने लगे। बिजेंद्र पत्थर उठाकर लाया था और गोबिंद ने नवीन के पीछे से दोनों हाथ पकड़ लिए। बिजेंद्र ने पत्थर उठाकर नवीन के सिर पर लगातार कई वार किए, जिससे नवीन चोटिल हो गया और आरोपी वहां से भाग गए। जाते वक्त आरोपी नवीन को गांव के श्मशान घाट वाले मार्ग पर छोड़कर चले गए। सुबह जब घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने नवीन के परिजनों और ग्रामीणों से संपर्क किया, पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को पुलिस ले गई। पूछताछ में दोनों ने हत्या की वारदात को कबूल किया। पुलिस ने बताया कि अभी जांच जारी है, अहम सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी बिजेंद्र उर्फ एसपी व गोबिंद उर्फ बिंडा ने बताया कि दोनों ने मिलकर नवीन कुमार के साथ शराब पी थी। शराब पीते समय नवीन के साथ दोनों की कहासुनी हो गई थी। झगड़ा बढ़ने के बाद उन्होंने नवीन के सिर पर पत्थर से वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी दो दिन की रिमाड पर हैं। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शिक्षिका हत्याकांड: कत्ल या सुसाइड... थ्योरी पर उठे ये सवाल, जिनके जवाब अभी अधूरे; मनीषा के दादा ने कही ये बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें