रेवाड़ी। रेवाड़ी और रींगस के बीच एक अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन 10 अगस्त को होगा। इसमें कुल 10 डिब्बे होंगे। इनमें आठ साधारण श्रेणी के डिब्बे और दो गार्ड श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 10 अगस्त को रेवाड़ी से सुबह 11 बजे रवाना होगी। यह दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर रींगस पहुंचेगी। वापसी में रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल उसी दिन रींगस से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर चलेगी। यह शाम 6 बजकर 20 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी।
रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इस ट्रेन का ठहराव कुंड, काठूवास, अटेली और नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला और मांवडा स्टेशनों पर होगा। नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर में भी ठहराव होगा। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को सुविधा होगी।