फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समरसता सम्मेलन को लेकर दिया निमंत्रण

Sat, 08 Aug 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मेघवाल उत्थान समिति की ओर से 23 अगस्त को बावल अनाज मंडी में आयोजित होने वाले अनुसूचित जाति समरसता कार्यक्रम की सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। समिति के पदाधिकारी गांव-गांव और शहर में सामाजिक संगठनों से संपर्क कर सम्मेलन में भागीदारी का निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को रेवाड़ी शहर में माता रमा बाई उत्थान संस्था, अखिल भारतीय मानव कष्ट निवारण समिति, संत साहेब कबीर संस्था, गुरु रविदास मंदिर एवं हॉस्टल तथा वाल्मीकि जन कल्याण सभा के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा। सभी संस्थाओं ने सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। इस अवसर पर वेद प्रकाश, रजवंत डहिनवाल, भूपेंद्र मेघवाल, अशोक मेघवाल, देवेंद्रपाल, जगदीश प्रसाद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें