फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में लिफ्ट नहीं ली तो की मारपीट, नकदी भी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी बेटी के ससुराल से लौट रहे एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने धारूहेड़ा बस स्टैंड के सामने मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आरोपी उनसे पांच हजार रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन

दिल्ली के मोहन गार्डन उत्तम नगर निवासी रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 अक्तूबर को सेक्टर-छह में अपनी बेटी के ससुराल गए थे। लौटते हुए वह धारूहेड़ा स्टैंड के पास बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया और दिल्ली जाने के लिए अपनी गाड़ी में लिफ्ट देने के लिए कहा। पीछे से रोडवेज बस भी वहां आ गई। उसने उसकी गाड़ी में बैठने से इनकार कर दिया। इनकार करते हुए आरोपी ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी के दो साथी भी वहां पर पहुंच गए। दो आरोपी आपस में मोनी और प्रवेश नाम लेकर बोल रहे थे। मारपीट के कारण वह बेहोश हो गया। आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद उसे होश आया तो अपनी बेटी को मामले की सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसकी जेब से पांच हजार रुपये भी निकाल ले गए। दामाद ने मौके पर पहुंच कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने रामपाल की शिकायत पर मारपीट, धमकी देने और चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें