फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: शहीद लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, परिवार की मांग और क्या बोले?

Thu, 10 Apr 2025 05:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

गुजरात के जामनगर में 2 अप्रैल को जगुआर विमान के क्रैश में हरियाणा के रवाड़ी के फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव शहीद हो गए थे। इसी साल उनकी शादी होनी थी।
विज्ञापन
शहीद लेफ्टिनेंट के घर पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के जामनगर में भारतीय वायुसेना के जगुआर क्रैश में शहीद हुए हरियाणा के रेवाड़ी के फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के घर पर वीरवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत पहुंचे थे। राव इंद्रजीत ने शहीद सिद्धार्थ यादव के सेक्टर-18 स्थित निवास स्थान उनके परिजनों से बात कर सांत्वना दी। केंद्रीय मंत्री ने परिवारजनों का ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली भी उपस्थित रही और शहीद के परिवारजनों को सांत्वना दी। 

विज्ञापन


शहीद के परिजनों की मांग पर उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ यादव के नाम पर एम्स में किसी ब्लॉक का नामकरण का प्रयास किया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह से करीब 2 घंटे पहले ही उनकी बेटी और हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी शहीद के घर पहुंची थी। उन्होंने कहा था कि वे एम्स के नामकरण को लेकर पूरा प्रयास करेंगी, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने इसे मुश्किल बताया है। परिजनों ने केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह को भी ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने अपनी मांगों का जिक्र किया था। बलिदानी के नाम पर रेवाड़ी एम्स का नामकरण, गढ़ी बोलनी चौक, गढ़ी बोलनी सड़क और नारनौल बाईपास के इंटरसेक्शन पर पड़ने वाले चौक का नामकरण करने की बात रखी गई है।

सिद्धार्थ का त्याग और साहस नहीं भूलेगा देश
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शहीद सिद्धार्थ के परिवारजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सिद्धार्थ के बलिदान होने का दुख सभी को है, लेकिन उन्होंने जिस बहादुरी का परिचय देते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं, यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। सिद्धार्थ ने अपनी बहादुरी का परिचय दिया और वीरगति को प्राप्त हुए। ऐसे बहादुर जवानों की बदौलत आज हम अपने देश में पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। सरकार हर तरह से शहीद सिद्धार्थ के परिवार के साथ है और हम बलिदान की शहादत को नमन करते हैं। देश की रक्षा और सुरक्षा हम सब का दायित्व है। सिद्धार्थ का त्याग और साहस देश कभी नहीं भूलेगा।
विज्ञापन


हमारा यह क्षेत्र हमेशा से ही वीरों की धरती रहा
स्वास्थ्य मंत्री ने आरती राव ने कहा कि हमारा यह क्षेत्र हमेशा से ही वीरों की धरती रहा है और शहीद सिद्धार्थ ने उसी गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। बलिदान फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की अमर गाथा सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी और उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शहीद के परिजनों द्वारा रखी गई मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और उन्हें पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें