रेवाड़ी। बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद के अध्यक्ष ऋषि सिंहल की माता सत्यवती सिंहल (75) के आकस्मिक निधन पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संगठनों ने शोक जताया है। परिषद् के महासचिव सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि मंगलवार देर रात के समय उन्होंने अंतिम सांस ली।
बुधवार को उनकी अंतिम यात्रा उनके गोल्डन विला स्थित निवास से सोलहराही शमशान घाट पहुंची, जिसमें शहर के सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। उनके बड़े पुत्र हेमंत सिंहल ने मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। उनके आकस्मिक निधन पर बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद्, अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, वीर सावरकर मंच, रेजांगला शौर्य समिति, महाराणा प्रताप जयंती समिति, स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मण सिंह यादव मैमोरियल समिति, मित्रम् तथा लायंस क्लब के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।