फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, नकदी भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो यूनिट (एचएसएनसीबी) रेवाड़ी की टीम ने शहर के नसियाजी रोड व मोहल्ला संघी का बास से दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से नकदी भी बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के गांव बिहाली निवासी सज्जन सिंह व शहर के मोहल्ला संघी का बास निवासी विशाल हैं।
विज्ञापन

एचएसएनसीबी की टीम बुधवार शाम को शहर के सर्कुलर रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि नसिया रोड पर एक प्लाट के पास एक युवक स्मैक बेच रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 100 ग्राम स्मैक और 550 रुपये बरामद हुए। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव बिहाली निवासी सज्जन सिंह के रूप में हुई। वहीं दूसरी ओर पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला संघी के बास में एक युवक स्मैक बेच रहा है। पुलिस ने दबिश देकर संघी का बास निवासी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 32 ग्राम स्मैक और करीब 11 हजार रुपये बरामद हुए हैं। एचएसएनसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को शहर थाना पुलिस को सौंप दिया है। शहर थाना पुलिस ने उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें