संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली सराय-साबरमती-दिल्ली सराय 2 जोड़ी विशेष ट्रेन (01 ट्रिप) का संचालन करने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04014 दिल्ली सराय - साबरमती स्पेशल रेलसेवा 24 जनवरी को (1 ट्रिप) दिल्ली सराय से 08.10 बजे रवाना होकर 00.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04013 साबरमती - दिल्ली सराय स्पेशल रेलसेवा 25 जनवरी को (1 ट्रिप) साबरमती से 05.30 बजे रवाना होकर 23.00 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। मार्ग में यह रेलसेवा, दिल्ली छावनी, गुडगांव, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, किशनगढ, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, फालना, अबरोड व पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 1 फर्स्ट एसी, 5 सेकेंड एसी, 12 थर्ड एसी व 2 पॉवर कार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
वहीं, गाड़ी संख्या 04064 दिल्ली सराय - साबरमती स्पेशल रेलसेवा 25 जनवरी को (01 ट्रिप) दिल्ली सराय से 08.10 बजे रवाना होकर 00.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04063, साबरमती - दिल्ली सराय स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26 जनवरी को (01 ट्रिप) साबरमती से 05.30 बजे रवाना होकर 23.00 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। मार्ग में यह रेलसेवा, दिल्ली छावनी, गुडगांव, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, किशनगढ, अजमेर, ब्यावर, मारवाड, फालना, अबरोड व पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 1 फर्स्ट सेकेंड एसी, 2 सेकेंड एसी, 12 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान व 2 पॉवर कार डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।