रेवाड़ी। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजनों की शिकायत सुनी और संबंधित अधिकारियों को निश्चित समय पर ही शिकायत का समाधान करने को कहा। गांव बोड़िया कमालपुर में कब्जा हटाने की शिकायत पर बीडीपीओ को आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार गांव बुड़ौली में बिजली के खंभों के टूटने की जांच के निर्देश डहीना बीडीओ को दिए गए। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि तय समय में शिकायत का समाधान हो जाएगा।