रेवाड़ी। रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे स्टेशन बावल के पास स्थित पीडब्ल्यूआई बावल के स्टोर से 12 जोगल प्लेट, चोरी करने वाले दो चोरों को काबू किया है। साथ ही इसे खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है।
आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार सांगवान ने बताया कि रेलवे पुलिस को बावल में पीडब्ल्यूआई के स्टोर से चोरी होने की सूचना मिली थी। आरपीएफ एएससी अवतार सिंह तूर को रेल संपत्ति चोरी होने बाबत सूचना दी गई। उनके निर्देश पर आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार, एसआई अनिल कुमार गौतम, एसआई अशोक कुमार यादव,एचसी संजीव कुमार शर्मा, एचसी परमजीत, एचसी प्रमोद कुमार व रेलवे कर्मचारियों की एक टीम बनाकर मौके पर तैनात की गई। दोबारा चोरी करने आए दोनों आरोपियों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार लिया, जिनकी पहचान गांव खेड़ा मुरार निवासी सतपाल और जयसिंह के रूप में हुई। इस अपराध में इन दोनों ने एक मोटर साइकिल एचआर - 81 - 4519 भी इस्तेमाल किया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
रेलवे पुलिस के निरीक्षक प्रदीप सांगवान ने बताया कि इन दोनों आरोपियों ने इससे पहले 5 नग जोगल प्लेट, जो रेलवे की संपत्ति थी, वे चोरी करके बनीपुर मार्ग पर स्थित कबाड़ी मोहनलाल निवासी ततारपुर नदरई, कासगंज, उत्तर प्रदेश को बेची थी। पुलिस टीम ने चोरी का माल खरीदने के आरोपी मोहन लाल के कब्जे से 5 जोगल प्लेट भी बरामद किया है। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट रेवाड़ी में वाद संख्या 8 / 2022, धारा 3आरपी- यूपी एक्ट के तहत रविवार को दर्ज कर लिया। पुलिस ने बरामद चोरी के सामान की कीमत 16800 रुपये आकी है। इस अपराध में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश करने के बाद वहां से अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।