फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से लूट के मामले में दो और आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के नागरिक अस्पताल के निकट एक व्यापारी की आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर तीन लाख रुपये व स्कूटी लूटने के मामले में शहर थाना पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शहर के मोहल्ला स्वामीवाड़ा निवासी ललित उर्फ सोनू व गांव डाबड़ी निवासी मेहरचंद उर्फ मेहरू है। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पत्थरघटी निवासी सौरभ गुप्ता का गंज बाजार में किराना का थोक का व्यवसाय है। छह जनवरी 2021 की दोपहर वह स्कूटी पर तीन लाख रुपये जमा कराने के लिए बैंक में जा रहे थे। नागरिक अस्पताल के निकट बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर तीन लाख रुपये व स्कूटी लूट ली थी। जांच के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल विकास उर्फ कूकी, विकास उर्फ लंबू व नरबीर उर्फ कालू को गिरफ्तार कर दो मोटरसाइकिल, छीनी गई स्कूटी, एक पिस्तौल, 35 हजार रुपये की नकदी व एक मोबाइल बरामद किया था। पुलिस ने रविवार की शाम को वारदात में शामिल दो और आरोपियों ललित उर्फ सोनू व मेहरचंद उर्फ मेहरू को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने अर्जी देकर आरोपियों को दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें