फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में हादसा: स्कूल वैन और कार की टक्कर में दो की मौत, दो बच्चों सहित चार घायल

Wed, 04 May 2022 01:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ मार्ग पर गांव जाडरा के निकट हादसा हुआ। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में महेंद्रगढ़ मार्ग पर गांव जाडरा के निकट मंगलवार को कार और स्कूल वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक व उसके दोनों बच्चे घायल हो गए। घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महेंद्रगढ़ के गांव मोड़ी निवासी अमित कुमार अपने दोनों बच्चों तनुज व अनुज और गांव निवासी दोस्त सोनू व दीपक के साथ कार में रेवाड़ी जा रहे थे। महेंद्रगढ़ मार्ग पर गांव जाडरा बस स्टाप से कुछ दूरी पर सामने से आ रही एक स्कूल वैन चालक ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्कूल वैन चालक का नाम सामने नहीं आया है उसको भी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने दीपक व सोनू को मृत घोषित कर दिया। ट्रामा सेंटर से अमित, तनुज व अनुज को पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिए।
विज्ञापन

 

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। स्कूल वैन चालक की गलती सामन आई है। अभी उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। - रण सिंह, थाना प्रभारी, रामपुरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें