फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पदोन्नत कर्मियों को एसपी ने दी बधाई

Thu, 29 May 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 08रेवाड़ी। पुलिस विभाग में उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए दोनों जवानों के साथ पुलिस अधीक
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिला पुलिस के दो सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर बधाई दी है। पदोन्नति पाने वालों में से रीडर डीएसपी कोसली एएसआई सुनील कुमार व थाना बावल से एएसआई सुनील कुमार के नाम शामिल हैं। एसपी ने कहा कि पदोन्नति के साथ अब आपकी जिम्मेवारी और बढ़ गई है इसलिए और अधिक मेहनत और लगन से अपने कर्तव्य का बेहतर ढंग से निर्वहन कर समाज सेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करें। डयूटी के दौरान आम आदमी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लिया जाए जबकि गैरकानूनी धंधा करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि दोनों अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और विभाग की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

पदोन्नति पर आईजी ने दीं शुभाकामनाएं

रेवाड़ी। साउथ रेंज के आईजी अशोक कुमार ने उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए 17 सहायक उप निरीक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है। जीवन में की गई मेहनत और ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है। हमें जीवन में आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास अवश्य करना चाहिए। जब भी कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने वर्तमान पद से पदोन्नत होता है तो उसे अधिक जिम्मेदारी दी जाती है। इस अवसर पर मुकेश कुमार सहायक, राजेश पीए व रीडर पीएसआई सुमित यादव व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें