संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आगामी खरीफ विपणन सीजन के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बड़ी बढ़ोतरी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी किए जाने की दिशा में बड़े कदम उठाने वाली केंद्र सरकार ने इस क्षेत्र के प्रमुख बाजरे की फसल में 150 रुपये की बढ़ोतरी करके दक्षिणी हरियाणा के धरतीपुत्रों को बड़ी सौगात देने का कार्य किया है।
विधायक ने कहा कि बिजाई से पहले खरीफ फसलों के भावों में किए जाने से किसान अब अपने अनुसार ज्यादा लाभकारी फसल की बिजाई कर सकेंगे। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड की ब्याज सब्सिडी योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। किसानों को केसीसी पर चार प्रतिशत की दर से लोन मिलता रहेगा। इस योजना के तहत मछली पालन व पशुपालन के लिए भी दो लाख रूपये तक लोन मिलेगा।
एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी पर जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने बताया कि खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि करने से किसानों में खुशी की लहर है।
वंदना पोपली ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि कर एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि हमारी सरकार केवल वादे नहीं करती, बल्कि किसानों के कल्याण के लिए ठोस निर्णय लेती है।