फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: साइबर ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सात दिन की मिली रिमांड

Tue, 07 Jan 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 04पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गत वर्ष फरवरी माह में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 91 हजार रुपये उड़ाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के गांव मोहिंद्रा निवासी पप्पू हलदार व गोकुल पाल के रूप में हुई है।
प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि रवि कुमार के खाते से पैसे पप्पू हलदार के खाते में गए थे। पप्पू हलदार ने गोकुल पाल के कहने पर अपना खाता कमीशन के आधार पर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गत वर्ष 21 फरवरी को सेक्टर-6 धारूहेड़ा निवासी रवि कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके मोबाइल फोन पर दोपहर के समय एक मैसेज आया। मैसेज में उसके खाते से 91 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी थी। उसने तुरंत केनरा बैंक धारूहेड़ा जाकर पूछताछ की तो पता चला उसकी रकम पप्पू नाम के खाता धारक के खाते में ट्रांसफर हुई है। इस पर पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपी पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के गांव मोहिन्द्रा निवासी पप्पू हलदार व गोकुल पाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें