संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव रालियावास निवासी विकास व दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दरअसल, जिला गुरुग्राम के गांव लोकरी निवासी प्रधान सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह टपुकड़ा की एक निजी कम्पनी में नौकरी करता है। गत 21 फरवरी को उसने अपनी बाइक को गांव कापड़ीवास के सरकारी स्कूल के सामने खड़ी की थी,जिसे कोई चोरी करके ले गया। पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।