फोटो : 23कैंप में अरावली किसान क्लब के प्रधान यशपाल खोला को सम्मानित करते हुए। स्रोत : कॉले
रेवाड़ी। सरकारी काॅलेज खरखड़ा के एनएसएस कैम्प में कॉलेज के विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया गया। यह कैम्प खरखड़ा कॉलेज प्राचार्य दयावंती व इन्चार्ज डॉ. महेश के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कैंप में अरावली किसान क्लब के यशपाल खोला प्रधान ने प्राकृतिक खेती की जानकारी सांझा करते हुए रसायनिक, आग्रैनिक, व प्राकृतिक खेती के बीच का अंतर बताया।किसान खोला ने बच्चों को भविष्य में मेहनत, इमानदारी, व सकारात्मकता को अपना हथियार बना करके काम लेने की सलाह दी।