फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण और मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल एवं नकदी सहित कागजात छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
अपहरण और मारपीट कर लूटपाट करने के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। कसौला थाना पुलिस ने युवक का अपहरण कर मारपीट करके गाड़ी, मोबाइल व नकदी सहित कागजात छीनने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव काकडा निवासी पंकज यादव व रेवाड़ी जिले के गांव ढालियावास निवासी सागर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ओमबीर निवासी पीथनवास की ढाणी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक कंपनी में सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। बुधवार की शाम को वह ड्यूटी करके कार लेकर रेवाड़ी से अपने घर जा रहा था। कुछ समय बाद जब वह सहबाजपुर खालसा पार करके नहर के पास पहुंचा तो एक जैन कार उसके आगे चल रही थी। उसको उसने साइड से पार किया तो उस कार में बैठे युवकों ने उसे गाली देते हुए आवाज लगाई। कार नहीं रोकी तो उन्होंने उसका पीछा किया और कसौला चौक के पास अपनी कार उसकी कार के आगे लगा दी। इसके बाद उस कार में से 4 युवक नीचे उतरे, जिनमें से 2 युवकों ने उसे जबरदस्ती कार से नीचे उतारा और उसकी गाड़ी की चाबी ले ली। आरोपियों ने अपने दो साथियों को उसकी गाड़ी ले के जाने को कहा, जिसमें रखे बैग में उसके कागजात व पैसे रखे थे। इसके बाद आरोपी उसको अपनी गाड़ी में डालकर अपहरण करके ले गए। गाड़ी में उन्होंने उसके साथ मारपीट करके 20 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसकी जेब से 3240 रुपये व मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद वे उसको गांव सहबाजपुर खालसा के पास छोड़कर भाग गए। इसके बाद किसी राहगीर ने उसकी मदद की और इसकी सूचना उसके चचेरे भाई सोमबीर को दी। जिसके पश्चात उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपियों का पता लगाकर दो आरोपी पंकज यादव व सागर को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद कर ली। साथ ही छीना गया मोबाइल व 2240 रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें