फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लिंक भेजकर 3.86 लाख रुपये ठगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Jan 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आरोपी दीपक। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने मोबाइल फोन पर लिंक भेजकर एक युवती से 3.86 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों यूपी के जिला जालौन के गांव मंडोरी हाल आबाद मोहल्ला दलालनपुरा जालौन निवासी विकास सिहोटे और यूपी के जिला झांसी के मोहल्ला वीरूनगर राजगढ़ निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


विकास सिहोटे के खाते में ठगी की रकम के 30 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे जबकि दीपक ने उसका खाता साइबर ठगों को मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार गांव शहबाजपुर खालसा निवासी एक युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह गुरुग्राम की एक कंपनी में कार्यरत है।
उनके मोबाइल फोन पर 2 जनवरी को एक लिंक आया था जिसपर क्लिक किया तो उनके बैंक खाते से 3 लाख 86 हजार 78 रुपये कट गए। यह राशि 2 से 3 जनवरी के बीच विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए दूसरे खातों में ट्रांसफर हुई थी।

आरोपी दीपक। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें