रेवाड़ी। नगर परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद एसडीएम सुरेश कुमार ने नगर परिषद के प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाल लिया। प्रशासक के रूप में वह शहर के वार्डों और क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों पर नजर रखेंगे। एसडीएम सुरेश कुमार मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर परिषद की व्यवस्था और कार्यप्रणाली को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में नगर परिषद के ईओ सुशील कुमार भी उपस्थित रहे। एसडीएम ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली के साथ-साथ शहर की व्यवस्थाओं पर चर्चा की और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद