मॉडल टाउन थाना पुलिस ने टैंकरों से डीजल चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके पास से 110 लीटर डीजल बरामद किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गांव मुंडियाखेड़ा निवासी हवा सिंह व जिले के गांव टींट निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया कि वीरवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी शहर के बावल रोड पर अवैध रूप से टैंकरों से डीजल की चोरी करके अधिक मुनाफा कमाने के लिए डीजल की अवैध कालाबाजारी कर रहे हैं। मिली सूचना के आधार पर थाना मॉडल टाउन पुलिस की टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मुकेश कुमार के साथ मौके पर पहुंची। आरोपी एक गोदाम के अंदर एक टैंकर खड़ा फ्यूल टैंक में प्लास्टिक पाइप लगाकर लोहे के ड्रम में तेल चोरी से निकाल रहे थे। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 110 लीटर डीजल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।