फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
होली का त्योहार नजदीक आने के साथ अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। पिछले पांच दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी होने से मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जोकि इस साल गर्मी के मौसम का अभी तक का सबसे अधिक है।
विज्ञापन

गर्मी से राहत पाने के लिए जहां दिनभर शीतल पेय की रेहड़ियों पर लोग खड़े दिखे वहीं तेज धूप से बचने के लिए पेड़ों की छाया में बैठकर या खड़े होकर राहत पाई। पिछले तीन दिनों में जहां अधिकतम तापमान में 5.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
19 मार्च तक मौसम रहेगा खुश्क
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्रदेश में 19 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी, लेकिन रात्रि का तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना जताई गई है। 16 व 17 मार्च को बीचबीच में मध्यम से तेज गति से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें