फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा: बावल में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

Mon, 06 Jan 2025 05:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पर हादसा हुआ है। हरियाणा के रेवाड़ी से गुजरने वाले हाईवे पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक बाइक सवार के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी के बावल स्थित दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सावन पुल के नजदीक बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राजस्थान के जिला अवसर के गांव जखराना कला निवासी अनूप कुमार (37) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


रहागीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कुछ समय बाद पुलिस की टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचा दिया है। वहीं आरोपी ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस की तरफ से आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक की स्पीड काफी अधिक थी। अनूप भी ट्रक चालक की साइड से ही आ रहा था। इस दौरान अचानक से ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। ट्रक चालक बाइक सवार को रोंदते हुए आगे निकल गया। अनुप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस टीम का कहना है कि मामले में भी जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें