फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक व मालिक ने मिलकर बीच रास्ते मे उतारे खाद के 21 कट्टे, महिला सहित तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर रैक से बावल आ रहे ट्रक से चालक ने बीच रास्ते में डीएपी खाद के 21 बैग उतार दिए। मंगलवार को ट्रैक में कम बैग मिलने पर बीज भंडार संचालक ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए चालक की पहचान जिला झज्जर के गांव छारा निवासी मंजीत उर्फ काला के रुप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बावल के वार्ड नंबर 12 निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि बावल के प्राणपुरा रोड पर किसान खाद बीज भंडार के नाम से दुकान की हुई है। मंगलवार को उनकी दुकान पर नेशनल फर्टिलाइजर लि. झज्जर रैक प्वाइंट से रेवाड़ी अनाज मंडी स्थित नत्थूराम प्रभाती लाल के मार्फत 400 बैग डीएपी खाद आना था। अनाज मंडी हांसी स्थित बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक में चालक झज्जर के गांव छारा निवासी मंजीत उर्फ काला 25 अक्तूबर को 400 बैग डीएपी खाद लेकर रवाना हुआ था। मंगलवार को ट्रैक से उनके गोदाम पर 379 बैग डीएपी खाद उतारा गया। पूछताछ में चालक मंजीत ने बताया कि गांव लाडपुर निवासी ट्रक मालिक जसवीर ने 25 अक्तूबर की शाम को डीएपी के 21 बैग झज्जर के गांव चांदपुर निवासी अपनी बहन सविता प्रधान के घर उतरवा दिए। मुकेश की शिकायत पर चालक मंजीत, ट्रक मालिक जसवीर और सविता प्रधान पर धोखाधड़ी व खाद की कालाबाजारी करने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, आवश्यक वस्तु अधिनियम और तीन फर्टिलाइजर कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें