फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जलभराव के कारण परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

Fri, 05 Sep 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 47भाड़ावास फाटक की तरफ से गुजरती ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-यमुना ब्रिज पर जलभराव के कारण ट्रेनें दिल्ली जंक्शन पर नहीं जाएंगी बल्कि परिवर्तित मार्ग से अपने गंतव्य को रवाना होंगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली जंक्शन की बजाय अब किशनगंज से नई दिल्ली होते हुए साहिबाबाद और गाजियाबाद से ट्रेनों को भेजा जा रहा है। स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेनें फिर से अपने निर्धारित रूट पर चलेंगी।
गाड़ी संख्या 19031 साबरमती- योग नगरी ऋषिकेश ट्रेन साबरमती से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय, नई दिल्ली, साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 14312 भुज-बरेली रेल सेवा भुज से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय-नई दिल्ली-गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 12372 बीकानेर-हावड़ा रेल सेवा बीकानेर से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रेल सेवा: काठगोदाम से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली - दिल्ली होकर संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 20940 सुल्तानपुर-साबरमती रेलसेवा सुल्तानपुर से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 14311, बरेली-भुज रेल सेवा बरेली से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें