फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में अंंजलि प्रथम

Fri, 05 Sep 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 42राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत
विज्ञापन
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में रेड क्रॉस के तत्वाधान में इंटरनेशनल यूथ कैंपेन के तहत एचआईवी एड्स जागरूकता पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। छात्रों ने स्लोगन के माध्यम से संदेश दिया कि विश्व एड्स दिवस पर है यह नारा, एड्स मुक्त हो संसार सारा। सावधानी बनाए रखो, एड्स से खुद को बचाए रखो। डरना नहीं, लड़ना है, एड्स से हमें जीतना है।
प्रतियोगिता में अंतिम प्रथम स्थान पर अंजलि, दूसरे स्थान पर मुस्कान और तीसरे स्थान पर अन्य प्रतिभागी रहे। छात्रों की रचनात्मकता और जागरूकता के प्रयासों की प्राचार्य ने सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. सुषमा यादव ने सभी विद्यार्थियों को संदेश दिया कि समय रहते एचआईवी की जांच कराना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर छात्र और छात्रा को स्वयं जागरूक रहना चाहिए और दूसरों को भी इसके बारे में शिक्षित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें