फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से जोधपुर मंडल के भगत की कोठी-लूनी रेलखंड के मध्य लूनी-हनंवत-सालावास स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेवाड़ी होकर जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस के मार्ग में 22 सितंबर को परिवर्तन किया जाएगा। वहीं आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी होकर जाने वाली ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन 23 सितंबर से किया जाएगा।
विज्ञापन

गाड़ी 15014, काठगोदाम - जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस 22 सितंबर को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा- डेगाना-मेडता रोड- जोधपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा मकराना, डेगाना व मेड़ता रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी 09523, ओखा- शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 23 सितंबर से 25 नवंबर तक (10 ट्रिप) ओखा से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10 बजे बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर सुबह 4.05 बजे आगमन व 4.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8.28 बजे रेवाड़ी जंक्शन पर आगमन व 8.30 बजे प्रस्थान करते हुए सुबह 10.35 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार गाड़ी 09524, शकूरबस्ती- ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 24 सितंबर को 26 नवंबर तक (10 ट्रिप) शकूरबस्ती से प्रत्येक बुधवार को दोपहर को 1.15 बजे रवाना होकर रेवाड़ी दोपहर 2.48 बजे आगमन व 2.50 बजे प्रस्थान करते हुए जयपुर शाम 6.20 बजे आगमन व 6.30 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को दोपहर 1 बजे ओखा पहुंचेगी।
गाड़ी 09524, शकूरबस्ती- ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ओखा, द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, सुरेंद्रनगर, वीरमगाम, मेहसाणा, ऊंझा व सिद्धपुर स्टेशनों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें