फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समाधान प्रकोष्ठ व जनसंवाद की शिकायतों की डीसी ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान प्रकोष्ठ व जनसंवाद की शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। बैठक से पहले आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्त के साथ जिलेवार समीक्षा की।
विज्ञापन

डीसी मीणा ने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और इनका समयबद्ध निपटान करें। हर रोज अपना पोर्टल जरूर चेक करें और निर्धारित समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करें। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल पर आने वाली जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सभी विभागाध्यक्ष गंभीरता से कार्य करें।
उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा शिकायतें पंचायत विभाग की है, उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करते हुए एटीआर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस भी विभाग की 60 दिन से पुरानी शिकायतें लंबित हैं उनका शीघ्र समाधान किया जाए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जनसंवाद पोर्टल को भी निरंतर देखा जाए तथा पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का तुरंत समाधान हो। डीसी ने अधिकारियों को कहा कि समस्याओं का समाधान करके आमजन का जीवन सरल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी शिकायतों का रिव्यू करें। किसी प्रकार से भी औपचारिकता न हो, स्वयं संज्ञान लेकर उस समस्या का समाधान करें।
उन्होंने कहा कि गांवों में रास्ते, जोहड़ व सरकारी जमीनों पर कब्जा है तो उसका संज्ञान लेते हुए तुरंत प्रभाव से कब्जा हटवाया जाए। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेन्द्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें