फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हुडा बाजार में सीवर, शौचालय, सड़कों की समस्या से परेशान व्यापारी

Fri, 17 Jul 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राउंउ मार्केट में व्यापारियों से मुलाकात करते सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदा​धिकारी। स्त्रोत
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच ने जनसंपर्क अभियान के तहत सेक्टर-3 स्थित हुडा मेन (राउंड) बाजार का दौरा कर व्यापारियों और लोगों की समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने सड़क की मरम्मत, नियमित सफाई की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान के नेतृत्व में बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और नंदलाल यादव ने बाजार का सर्वे किया। व्यापारियों ने बताया कि बाजार में महिलाएं खरीदारी के लिए आती हैं। शौचालय गंदे रहने से उन्हें जरूरत पड़ने पर परेशानी होती है। सीवर और सड़कें बदहाल हैं। बारिश होने पर जलभराव होता है।
तेज रफ्तार वाहनों, तेज हॉर्न और अश्लील गीत बजाने वाले युवकों के कारण बाजार का माहौल दूषित रहता है। बेसहारा पशु ग्राहकों व दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने पूरे बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने, नियमित पुलिस राइडर गश्त, त्योहारों पर महिला पुलिस की तैनाती तथा कॉमन एरिया में फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित करने की मांग की। अशोक प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।

राउंउ मार्केट में व्यापारियों से मुलाकात करते सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारी। स्त्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें